फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश से बदला मौसम, पांच डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मंगलवार को कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक सितंबर तक जिले का मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


जिले में पुरवा हवा के चलने से बंगाल की खाड़ी से उठने वाले बादल जिले तक पहुंच रहे हैं। बदली और बारिश होने से तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सुबह से ही बदली छाई रही। कुछ देर बाद बादलों ने बरसना शुरू किया तो मौसम सुहाना हो गया। हालांकि नगर में बारिश कम हुई लेकिन आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने से लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली।
बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में सड़कों और कच्चे रास्तों पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे काफी खिल गए। बारिश होने से उनकी सिंचाई की समस्या काफी हद तक हल हो गई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक जिले का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान जिले के कई स्थानों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें