फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धनबाद ने दानापुर को 4 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

पं. दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से नगर के बाकले खेल मैदान पर खेले जा रहे पूर्व मध्य रेलवे अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को धनबाद और पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के बीच होगा। शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में धनबाद मंडल ने दानापुर को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पीडीडीयू मंडल पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। यूरोपियन कॉलोनी के बाकले खेल मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर धनबाद मंडल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद मंडल की टीम ने 20 ओवर पूरे करते हुए 6 विकेट खोकर 154 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिए। धनबाद मंडल के मनीष वर्धन ने शानदार 84 रनों की पारी खेली। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें