फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय विकास खंड के मवैया गांव स्थित एक विद्यालय परिसर में बुधवार को छह दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी दिव्या वर्मा ने किया। उद्घाटन मैच धनावल व मवैया टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनावल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 60 रन बनाये। जवाब में उतरी मवैया की टीम ने 08 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। इस प्रकार धनावल की टीम ने जीत दर्ज की। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिव्या वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की भरमार है। उन्होंने कहा कि ऐसे सिर्फ जरूरत है उसे निखारने की। बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं की निखार के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुनीता गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन हरिहर प्रसाद ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें