स्थानीय अमरवीर इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की 15 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एडिशन एसपी रामजी यादव और एडी बेसिक रामचंद्र यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में धानापुर आल ओवर चैंपियन रहा जबकि सकलडीहा दूसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि ने एडिशनल एसपी ने कहा कि खेल बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा है। इसी के सहारे उनका संपूर्ण विकास करना संभव है। समय समय पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने अवसर मिलता है। एडी बेसिक रामचंद्र यादव ने कहा कि बच्चो के प्रतिभा व सांस्कतिक कार्यक्रम से उनके अंदर की भावना सामने दिखती है।बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने कहा कि धानापुर शहीदी धरती ने एक बार फिर अपने कौशल,हिम्मत व धैर्यवान का परिचय देते हुए सफल कार्यक्रम कराने का काम किया। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे सफल प्रतिभागी मंडल के खेल में जनपद गाजीपुर में शरीक करेंगे। इस मौके पर हैदर अली,सुनील सिंह,डॉ जयकुमार सिंह, अजय सिंह, डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह, रामजी गहरवार,राजेंद्र यादव,विजय बहादुर सिंह,इम्तियाज खान,नीरज अग्रहरि,डॉ. संजय सिंह,जेपी रावत, बृजेश सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, इरफान अली, जुबेर अहमद, शशिकांत गुप्ता, अशोक पाल, शाहिद खान, जैद खान, रामजियावन यादव, रीता पांडेय, विभा सिंह आदि उपस्थित रहे।संचालन ईश्वरचंद त्रिपाठी व विद्याधर मिश्र ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन संयोजक बीईओ लालजी शर्मा ने की।