फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल में बरामद नकली नोट भेजे गए देवास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से कामाख्या जा रही डाउन ब्रह्मपुत्र मेल से आठ मार्च को बरामद एक करोड़ बीस हजार के नकली नोट को नासिक के देवास स्थित करेंसी छपाई केंद्र भेजा गया है। यहां नोट की छपाई की क्वालिटी की जांच की जाएगी। इसी के आधार पर जांच की दिशा और दशा तय होगी। दस मार्च को आगरा मंडल के शिकोहाबाद में नकली नोट छपाई मशीन बरामद की गई है। इस दौरान छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। जीआरपी ने यहां भी जांच टीम भेजी है। आशंका है कि यहां से भी बरामद नोटों के तार जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आठ मार्च को दिन में 11 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के बी-4 कोच के सीट संख्या 31 से लावारिस बैग में नकली नोट की खेप बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि ये दो हजार रुपये के नोट प्रिंटेड कलर फोटो हैं। गिनती करने पर नोटों की संख्या 5010 मिली। इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट बरामदगी के मामले को लेकर जांच एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं। जीआरपी और आरपीएफ की टीम नई दिल्ली से पीडीडीयू जंक्शन तक हर स्टेशन की सीसीटीवी खंगाल रही है। ट्रेन की सीट संख्या 31 किसी यात्री के नाम से बुक नहीं थी। ऐसे में जांच और उलझ गई है। पांच दिनों तक नकली नोटों का पूरा विवरण तैयार किया गया। शनिवार को दो जीआरपी कर्मियों की टीम नोट की खेप लेकर देवास (नासिक) के लिए रवाना हुई। देवास के करेंसी छपाई केंद्र पर नकली नोट की क्वालिटी की जांच की जाएगी। इसी के साथ जांच आगे बढ़ेगी। यदि जांच में छपाई की क्वालिटी हाई मिली तो केंद्र की विभिन्न एजेसियां भी जांच में जुटेंगी। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आगरा मंडल के शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) थाना पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक घर पर आठ मार्च की रात छापा मारकर नकली नोट छापने की मशीन, सौ-सौ के नब्बे हजार के नकली नोट, अन्य कच्चा माल के साथ छह लोगों की गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रैकेट का मुख्य सरगना दिल्ली का है। स्थानीय स्टेशन पर बरामद नोट भी दिल्ली से चला था। ऐसे में जीआरपी शिकोहाबाद भी टीम भेज रही है। ताकि यह पता चल सके कि कहीं बरामद नोट शिकोहाबाद में तो नहीं छपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें