चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बृहस्पतिवार को नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, गल्ला मंडी के मां दुर्गा मंदिर, रबी नगर के मां काली मंदिर, यूरोपियन काॅलोनी के शंभो माता मंदिर समेत टांडाकला क्षेत्र के विशेश्वरपुर (मटियारा) गांव स्थित मां खाखरा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। मान्यताओं के अनुसार मां खाखरा देवी के दर्शन पूजन से हर मनोकामना पूर्ण होती है। ग्रामीण अभिषेक यादव ने बताया कि पूरे चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। नौ दिनों तक यहां उत्सव जैसा माहौल रहता। संवाद