फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शांतेश्वर महादेव के शृंगार के बाद दर्शन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
चकिया तहसील परिसर स्थित शांतेश्वर महादेव का वार्षिक श्रृंगार पर पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। संवा - फोटो : 1
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित श्री शांतेश्वर महादेव का वार्षिक शृंगार सोमवार को श्रद्धा पूर्वक किया गया। फूलों से बाबा के शृंगार के बाद शांतेश्वर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन कर भक्तों ने खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन

शाम के वक्त भजन कीर्तन हुआ। इसमें भक्ति गीतों पर भक्त खूब झूमे। स्थानीय तहसील से सेवानिवृत्त कर्मचारी कविंद्र लाल श्रीवास्तव ने 21 वर्ष पहले परिजनों के सहयोग से शांतेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। इसके बाद से हर वर्ष उनके परिवार की ओर से महादेव का वार्षिक शृंगार किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पुजारी रामानंद तिवारी एवं दीपक त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, पूजन एवं महाआरती कराई। इसके बाद आयोजित भंडारे में भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। सांस्कृतिक संध्या में गायक कलाकार जमुना विश्वकर्मा, दिनेश मद्धेशिया, मनोज एवं बबलू तिवारी सहित अन्य कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। शिव भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, बैजनाथ राय, शिव रतन गुप्ता, संजय मौर्य, कैलाश जायसवाल, सुमन श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव, नंदलाल चौहान, दीपचंद जायसवाल, प्यारेलाल सोनकर, राहुल सोनकर, राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें