फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राम-भरत का मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
चहनियां के भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
चहनिया। कल्याणपुर रामलीला समिति की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का समापन बृहस्पतिवार की रात भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। 14 वर्ष बाद वनवास से लौटे प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का मार्मिक मंचन देख श्रद्धालु भावुक हो उठे। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन में भरत ने प्रभु श्रीराम के चरणों में खड़ाऊं रखकर उन्हें अयोध्या का राजसिंहासन सौंपा। इसके बाद विधि-विधान से भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक किया गया। इस प्रसंग के साथ रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान समिति अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, मार्कण्डेय पांडेय, राकेश चौबे, रवि प्रकाश चौबे, व्यास अवधेश कुमार चौबे, मनोज चौबे, घनश्याम सिंह, अजय चौबे, अशोक चौबे (झंटू), अनुज चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें