बरहनी विकासखंड के इमलिया गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से गुजरते समय डर लगता है। ग्रामीण सतीश सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत हर वर्ष होती है, लेकिन कुछ महीनों में ही इसकी स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से सड़क की परत कमजोर होकर टूट जाती है। कहा कि स्थायी समाधान के लिए सड़क की ऊंचाई बढ़ाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को जल्द विभाग के समक्ष रखकर कार्रवाई कराई जाएगी। एक्सईएन राजेश कुमार नें कहा ग्रामीण सड़क की मरम्मत के लिए खेत से मिट्टी उठाने नही दे रहे है मिट्टी बाहर से मिलते हीं सड़क कि ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।