फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.75 करोड़ के विकास कार्य लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए पानी निकासी, तालाब सुंदरीकरण समेत अन्य कार्यों का पिछले दिनों पालिका की ओर से टेंडर कराया गया था। एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी लगभग 3.75 करोड़ रुपये से अधिक का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कार्यों के शुरू नहीं होने से नगर का विकास बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से नगर के विकास के लिए दिसंबर 2021 में पानी निकासी, तालाबी सुंदीकरण, मार्ग निर्माण, गौशाला समेत अन्य कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के टेडर कराए थे। इसमें 15वां वित्त योजना के तहत लगभग एक करोड़ रुपये अधिक की लागत से एमआरएफ सेंटर के एक तरफ की बाउंड्रीवॉल, एमआरएफ सेंटर को जाने वाले कैली मार्ग का निर्माण समेत नई बस्ती, मुगलसचक, अलीनगर में आरसीसी नाला निर्माण समेत महमूदपुर एवं काली महाल में नाली निर्माण के साथ ह्यूम पाइप डाले जाने का कार्य कराना था। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत लगभग 2.75 करोड़ रुपये अधिक की लागत से पथरा, महमूदपुर, मवई में नाला निर्माण, बिछड़ी में तालाब का सुंदरीकरण एवं घाट समेत कान्हा गोशाला का निर्माण कराना था। इसके लिए भी टेंडर की प्रक्रिया एक माह पूर्व ही पूरी कर ली गई थी। बावजूद इसके अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से जहां लोगों को पानी निकासी समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं नगर के विकास की गति भी थम सी गई है।
जिन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, कई कार्य शुरू हो चुके हैं। जिन्होंने टेंडर के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं किया है उन्हें नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण चंद्र, ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें