फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में धन की कमी नहीं : पांडेय

Sun, 02 Oct 2016 01:07 AM IST
chandauli
विज्ञापन
पेयजल योजना का लोकार्पण करते मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : chandauli
विज्ञापन
सांसद एवं मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ  पांडेय ने पुराने कलक्ट्रेट भवन के पास सांसद निधि से 56.273 लाख रुपये से कराए जाने वाले 13 कार्यों और 103.05 लाख रुपये से कराए जाने वाले बीस कार्यों का शिलान्यास किया। कहा कि क्षेत्र विकास के लिए धन आवंटित हो चुका है। अब काम शुरू होगा। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि सांसद निधि से जरखोर के मुख्य तालाब में 18 मीटर लंबाई में घाट निर्माण, मुंडेहरा गांव के चौहान बस्ती में नहर पर आरसीसी पुलिया निर्माण, जमुनीपुर  में रामानन्द जी ब्रह्म जी तालाब के घाट का निर्माण, धानापुर ब्लाक के ओदार में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण, गुरैनी गांव में  गंगा घाट के शवदाह स्थल पर चबूतरा व छत निर्माण,सकलडीहा ब्लाक के जामडीह गांव में तालाब के किनारे घाट का निर्माण, गंजबसनी में  तालाब के घाट, धनउर में शिवमंदिर के पास पीलर एवं  घेराबंदी,बरहनी ब्लाक के इमिलियां गांव के सामने अमड़ा-सकलडीहा रोड पर आरसीसी पुलिया निर्माण। 
विज्ञापन


सैयदराजा में सार्वजनिक स्थल  विकास कार्य, चहनियां ब्लाक के सोनहुल में चहनियां मार्ग से  ग्राम सोनहूला में काली जी के स्थान के पास मुख्य रोड, नियामताबाद ब्लाक के परोरवां गांव में जल निकासी का कार्य कराया गया है। चंदौली ब्लाक में बनौली खुर्द में आश्रम  के पास नाली निर्माण कराया जाएगा। उधर, मुगलसराय में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय का दौरा किया और आवश्यक जानकारी हासिल की। पत्रकारों बातचीत में कहा कि विकास के लिए उनका प्रयास हमेशा जारी रहेगा। कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सीधी लड़ाई जरूरी है। केंद्रीय विद्यालय में उनका स्वागत किया गया। बबुरी संवाददाता के अनुसार डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय दोपहर बाद आदर्श गांव जरखोर पहुंचे। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें