फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव भट्टाचार्य लगातार दूसरी बार बने रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार को औद्योगिक परिसर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देव भट्टाचार्य अध्यक्ष व सतीश गुप्ता महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

इनके अलावा कृष्ण गोपाल सिंह संरक्षक, जितेंद्र कुमार सिंह व चंदेश्वर जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिवंश सिंह व दिनेश राय उपाध्यक्ष, श्यामसुंदर केजरीवाल सचिव, परेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार यादव संयुक्त सचिव, श्याम किशोर अग्रवाल व पवन जायसवाल मंत्री, अमित गुप्ता संगठन मंत्री और पंकज बिजलानी कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रबंध समिति सदस्य के लिए राजेश कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, योगेश जैन, भरत जोतवानी, संजय लखवानी व ओम प्रकाश जायसवाल मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन पूर्वांचल का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। एसोसिएशन पूर्वांचल के प्रत्येक उद्यमी का साथ देने व हर संभव मदद करने को तत्पर रहेगा। इस मौके पर मनोज तिवारी, जगन्नाथ घोष, राम सिंह, अखिलेश यादव, रामसागर, अरविंद सिंह, संजय लखवानी, सुरेंद्र राय, जितेंद्र पांडेय ,सुनील जैन, शांतिलाल जैन, प्रशांत गुप्ता, आरएस विश्वकर्मा, जयप्रकाश पांडेय, अविनाश रूँगटा, अनूप साहू, सत्यवीर साहू, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, रविंद्र बहल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें