फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ई-कवच पोर्टल पर दर्ज होगा मरीजों के इलाज का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। जिले में अब हर मरीज के इलाज का ब्योरा ई-कवच पोर्टल दर्ज होगा और उनकी मेडिकल हिस्ट्री भी बनाई जाएगी। इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करेंगी। टीकाकरण का विवरण पोर्टल पर भी दर्ज होगा।
विज्ञापन




ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती और प्रसव के बाद महिलाओं की जांच के साथ अति कुपोषित बच्चों, एनससीडी के रोगियों, बीपी, शुगर, सीपीओडी, कैंसर आदि के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। आशा कार्यकर्ता ऐसे मरीजों को चिह्नित कर एएनएम के सहयोग से उनकी सूची तैयार करेंगी और इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ को देंगी। इस दौरान चिह्नित मरीजों का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया जाएगा। शासन की यह पहल सामान्य बीमारी के साथ गंभीर मरीजों को चिह्नित कर उन्हें इलाज मुहैया कराने की की कवायद है।



कोट.....



ई-कवच पोर्टल पर मरीजों के इलाज का विवरण दर्ज किया जाएगा। इससे मरीज की पूरी हिस्ट्री तैयार होगी, जो उसके इलाज में मददगार साबित होगा। - डॉ. शैलेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बरहनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें