फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी को गिनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात की। शिक्षकों ने छह सूत्रीय मांग पर वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि आयकर कटौती के नौ माह बीत जाने के बावजूद शिक्षकों को अभी तक फार्म-16 उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही कटौती विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध हो पाया है। आरोप लगाया कि आयकर संबंधित कार्य को करने वाली संस्था लगातार कई वर्षों से लापरवाही पूर्ण काम कर रही है। जिसका खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वीकृत चयन वेतन का लाभ तत्काल दिया जाय। एनपीएस कटौती में विभागीय अनियमितता को दूर करते हुए कटौती को वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाय। जीपीएफ कटौती का लेखा-जोखा शासनादेश के अनुसार आनलाइन की जाय। जीपीएफ लोन के पत्रावलियों का निस्तारण में सीटीजन चार्टर के हिसाब से ससमय निस्तारण किया जाय। आरोप लगाया कि कार्यालय के पटल सहायकों की कार्यशैली व व्यवहार ठीक नहीं है, जिससे शिक्षकों को समस्याएं होती हैं। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, शशिकांत गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें