फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोक के बावजूद प्रतिबंधित पॉलीथिन में बिक रहा सामान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में प्ला​स्टिक में सामान देता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। वहीं इस प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका की ओर से पिछले छह माह से कोई भी अभियान नहीं चलाया गया है। ठेले, खोमचे से लेकर दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग खुद भी बाजार सामान खरीदने बिना झोला लिये ही निकल जा रहे है।
विज्ञापन


पॉलिथीन के बढ़ते इस्तेमाल से पर्यावरण की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिव्युनल) ने पचास माइक्रान की पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाई थी। रोक के बावजूद धड़ल्ले से बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री हो रही है। जिले में लगभग सौ से अधिक दुुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन की थोक व फुटकर बिक्री करते हैं। सूत्र के अनुसार रोजाना लगभग पांच कुंतल पॉलिथीन की बिक्री होती है। लगभग तीन वर्ष पहले मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बखरा गांव के पास एक कंटेनर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किया था। लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है
यह पॉलिथीन एक प्रकार का प्लास्टिक है जो सामान्य पॉलिथीन की तरह दिखता है लेकिन सूक्ष्मजीवों द्वारा विघटित होकर प्राकृतिक रूप से कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और बायोमास में बदल जाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है जो पारंपरिक, गैर-जैवनिम्नीकरणीय प्लास्टिक प्रदूषण को कम करता है और यह अक्सर कॉर्नस्टार्च जैसे प्राकृतिक स्रोतों से बनाया जाता हैॅ। संवाद
विज्ञापन


प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री पर पूरी तरह से रोेक है। इसके बावजूद भी कोई इसका इस्तेमाल करता है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। त्योहार बीतने के बाद व्यपक अभियान चलाया जाएगा। राजीव मोहन सक्सेना, प्रभारी ईओ, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें