फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिकायत के बाद भी नहीं जगी पुलिस, युवक ने पेट्रोल डालकर जला दी स्कूटी; अन्य सामान भी जलकर खाक

Wed, 14 Jan 2026 08:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चाय-पान की दुकान चलाने वाले शख्स ने एक सप्ताह पहले ही कोतवाली पुलिस से धमकी की शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी युवक दिनदहाड़े स्कूटी में आग लगाकर भाग गया।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रस्तोगी गली स्थित एक व्यापारी के मकान में खड़ी स्कूटी बुधवार की भोर में एक युवक ने पेट्रोल डालकर फूंक दी। इस दौरान आग भभकने से आसपास पड़ा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद से युवक घर और दुकान फूंकने की लगातार धमकी दे रहा था। इस बाबत एक सप्ताह पूर्व उन्होंने इसकी सूचना कूड़ा बाजार पुलिस चौकी पर भी दी थी। पुलिस नहीं सुनी ओर युवक ने घटना का अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली के पीडीडीयू नगर स्थित रस्तोगी गली निवासी संतुमल की लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र में चाय-नाश्ते की दुकान है। उनकी रिश्तेदारी का गौरव नामक युवक वहां दुकान पर काम करता है। संतुमल के पुत्र अजय ने बताया कि गौरव का जावेद नाम के एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जावेद उनकी दुकान पर अक्सर चाय पीने आता था। 

बताया कि विवाद के बाद जावेद, गौरव को लगातार धमकी दे रहा था। अजय ने बताया कि जब यह बात उन्हें पता चली तो उन्होंने फोन से जावेद से बात की। इस दौरान उसने उन्हें भी धमकी दी। बात जब आगे बढ़ी तो जावेद ने घर और दुकान फूंकने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने एक सप्ताह पहले इसकी सूचना कूड़ा बाजार पुलिस चौकी पर जाकर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंची पुलिस

आरोप लगाया कि जावेद कई बार उनके घर के आसपास चक्कर भी लगाता था। इस दौरान उसने कुछ लड़कों के साथ मिलकर गौरव को मारने-पीटने के लिए घेर लिया था। बताया कि बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे आरोपी युवक ने उनके घर के खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग भभक गई। 

इस दौरान आसपास पड़ा अन्य सामान भी जलने लगा। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर फायर टीम ने किसी प्रकार आग को बुझाया। हलांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। 

घटना की जानकारी होने के बाद दिन में लगभग 11 बजे मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घटना मुआयना किया और पीड़ित परिवार से घटना के बाबत जानकारी हासिल की। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जावेद नामक युवक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें