क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के
छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे सात दिवसीय
स्काउट और गाइड प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने धनंजय सिंह ने कहा कि स्काउट और गाइड से हमें अनुशासन पालन करने की शिक्षा मिलती है।
इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ बाबा कीनाराम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य
धनंजय सिंह, शिविर के प्रशिक्षण प्रभारी स्काउट और गाइड के जिला आयुक्त
परमहंस सिंह और प्रमोद ने ध्वजारोहण कर किया।
वहीं बीएड के विभागाध्यक्ष ने
कहा कि जीवन के त्रिरत्नों अनुशासन, समय का महत्व और परिश्रम को हम इस
शिविर में सीखते हैं।
कहा कि इन तीनों मूल्यों को आत्मसात करने से ही कोई
भी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा कर सकता है। कार्यक्रम में मदन
राम, डा. प्रेमचंद्र पांडेय, डा. सर्वेश कुमार शर्मा, आदि रहे।