फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बलिया में सड़क पर हो रहे पिचिंग कार्य का विरोध, मारपीट का आरोप; सपा नेताओं ने थाने पहुंच हो हल्ला किया

Sat, 28 Feb 2026 06:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: इस मामले को लेकर जमीन के मालिक ने बताया कि यह मामला अदालत में है और इसका स्थगन आदेश भी मेरे पास है। बावजूद इसके ठेकेदार यहां काम करा रहा है।लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि स्थगन की जानकारी मेरे पास नहीं है।
विज्ञापन
थाने में पत्रक लेकर पहुंचे परिवार के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: बैरिया क्षेत्र के दया छपरा गांव निवासी रवींद्र नाथ मौर्य के खेत पर बन रही सड़क पर न्यायालय का स्थगन आदेश है। बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा सड़क पर पिचिंग कार्य कराया जा रहा है। कार्य का विरोध करने पर भू-स्वामी के परिवार वालों से मारपीट किया गया। इस तरह का आरोप भू स्वामी ने लगाया है। इस मामले में सपा नेता विनायक मौर्य व अंगद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना में शनिवार को हो हल्ला किया। इतना होने के बाद भी सड़क का काम रोका नहीं गया।

विज्ञापन


मामला दया छपरा-चिंतामणि राय के टोला के बीच एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को लेकर है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व चिंतामणि राय के टोला निवासी संतोष सिंह सहित कई लोगों का कहना है कि यह मार्ग लगभग 20 वर्ष पूर्व बना था। लोक निर्माण विभाग इसका मरम्मत कराकर इसकी पिचिंग करा रहा है। जबकि भू स्वामी रविंद्र मौर्य का कहना है कि हमने सिविल जज के न्यायालय से इस सड़क पर स्थगन आदेश ले रखा है। 

थाने में हंगामा

न्यायालय ने आगामी 30 मार्च तक किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश पारित किया है। बावजूद इसके ठेकेदार व कार्यकारी संस्था जबरन सड़क का निर्माण कार्य कर रही है। प्रधान हृदयानंद वर्मा ने बताया कि काश्तकार की जमीन में जबरन सड़क का निर्माण हो रहा है। 

न्यायालय के स्थगन आदेश पर सड़क का निर्माण कार्य रोकने गए भू स्वामी रविंद्र मौर्य 70 वर्ष उनके पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप मौर्य 38 वर्ष, ज्ञानेंद्र प्रताप की पत्नी संचित मौर्य 35 वर्ष व पुत्री पूजा वर्मा को ठेकेदार के लोगों द्वारा पुलिस के सामने ही मारा-पीटा गया। पुलिस मूक दर्शक बनी रही। 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद यहां का प्रशासन गरीब को न्याय नहीं दे पा रहा है। समाचार लिखे जाने तक सड़क का निर्माण कार्य जारी था। दूसरी तरफ सपा के वरिष्ठ नेता विनायक मौर्य और अंगद मिश्र के नेतृत्व में राजदेव वर्मा, राजा वर्मा, रामबाबू वर्मा, हृदयानंद वर्मा सहित दर्जनों लोग थाने में जाकर अधिकारियों से आग्रह किए कि सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य रोकवाया जाए। 

अधिकारियों ने इनकी बातों को अनसुना कर दिया। जिसके बाद उन लोगों ने थाने में ही नारेबाजी की। इस संदर्भ में पूछने पर थाना समाधान दिवस पर मौजूद नायब तहसीलदार अनिल यादव ने बताया कि न्यायालय का स्थगन आदेश है या नहीं है। उसके बाद भी क्यों सड़क बन रही है? इस पर बोलने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं। इस संबंध में मेरे अधिकारी ही कुछ बता पाएंगे। 

दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके सिंह का कहना है कि पुरानी सड़क ग्राम पंचायत में बनवाई थी। इस सड़क का पिचिंग कार्य हो रहा है। कोई नई सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। न्यायालय का स्थगन आदेश के विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें