डिप्टी एसपी कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों को लेकर आज भी लोग सतर्क और जागरूक नहीं है। सड़क हादसे में ज्यादातर ओवर स्पीड़, हेलमेट न लगाने और यातायात नियमों का पालन न करने वाले युवाओं की मौत हो रही है। सड़क हादसों का तीन प्रमुख कारण है नशा, नींद और तेज रफ्तार। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि आपके घर में कोई परिजन ऐसा करता है तो उसे रोकें। हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, सिर के सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए।
छात्राओं के सवाल, सीओ के जवाब
1.सवाल-लड़कियों पर अपराध रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही है।
-काजल यादव
-पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। महिलाओं पर अपराध के 1090 हेल्पलाइन नंबर है। उनकी हर मदद की जाएगी।
2.सवाल-शराब के ठेके पर कई लोग आते-जाते बालिकाओं पर कमेंट करते हैं।
-आकांक्षा कुमारी
-ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपलोग जहां ऐसा देखें तुरंत पुलिस की सूचित करें।
3.सवाल- महिलाएं कैसे आगे बढ़ेंगीं जब परिजन ही उनका सपोर्ट नहीं करते।
-आंचल यादव
-परिस्थितियां सबसे साथ होती है, उन परिस्थितियों से लड़कर जो आगे जाता है वही सफल होता है।
4.सवाल-लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेंगी।
-ब्यूटी कुमारी
-आपकी सुरक्षा के लिए दिन-रात पुलिस है। कहीं कोई दिक्कत होने पर 112 या फिर 1090 पर कॉल करें।