फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी एसपी ने दो बहनों को पढ़ाने का उठाया बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। रक्षा बंधन बहनों के लिए भाई के प्रति अटूट प्रेम व विश्वास का पर्व है। कस्बा के एक दिव्यांग गरीब बाप की दो सगी बेटियों ने बृहस्पतिवार को डिप्टी एसपी अनिरूद्ध सिंह को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद डिप्टी एसपी ने दोनों बहनों की रक्षा करने का वचन देने के साथ उनकी पढ़ाई का बीड़ा उठाने औरहर संभव सहयोग का भरोसा दिया। डिप्टी एसपी की इस पहल से बहनों के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नही था।
विज्ञापन

समाजसेवी दुर्गेश सिंह की पहल पर डिप्टी एसपी एक गरीब परिवार की बेटी शिखा यादव को मुंहबोली बहन बनाने के बाद उसकी शादी करा चुके हैं। रक्षा बंधन पर शिखा के साथ कस्बा के दिव्यांग कौशल जायसवाल की दो बेटी ज्योति और साधना ने भी डिप्टी एसपी को रक्षा सूत्र बांधा। डिप्टी एसपी ने दोनों बहनों को बीएड तक शिक्षा दिलाने व शादी तय होने पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान दोनों बहनों को मोबाइल सहित अन्य गिफ्ट भी प्रदान किया। डिप्टी एसपी के इस पहल पर पिता कौशल जायसवाल, माता किरन और नानी सावित्री का खुशी का ठिकाना नहीं था। इस मौके पर डिप्टी एसपी की पत्नी और बच्चे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें