फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज धानापुर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, श्रीराम कथा में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित दशमी पोखरा परिसर में चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर शाम तक आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी की जा रही थीं। हेलीपैड निर्माण और बैरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



उदयनाथ सिंह फाउंडेशन और विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा में पहुंच रहे हैं। अब तक कई प्रदेशों के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी कथा में शामिल हो चुके हैं।
अंतिम दिन शनिवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल के पास हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। सकलडीहा की एसडीएम आकांक्षा सिंह ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें