फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीएचसी का संचालन करने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। चहनिया विकासखंड के महरखां गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर पहुंच कर जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि लाखों रुपये की लागत से से वर्ष 2010 में निर्मित होने के बाद भी विभागीय उदासीनता के कारण पीएचसी का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गांव को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन लगभग 13 वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक इसका संचालन आरंभ नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों के लिए अस्पताल निष्प्रयोज्य बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेताया कि अगर पीएचसी का संचालन जल्द आरंभ नहीं किया गया तो वे डीएम कार्यालय के गेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रविकांत गुप्ता, अमित पांडेय, प्रेम नारायण मौर्य, मारकंडेय यादव, सुरेश प्रसाद, राम प्रसाद, सोनू यादव, वकील मौर्या, दिनेश, रमेश, रीमा, गुंजा, विजय चौधरी, बबीता मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें