फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी की आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। स्थानीय गांव में पानी की नियमित आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह पानी टंकी के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने पंप ऑपरेटर पर मनमानी कार्य करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। गांव में जल निगम की पानी टंकी से टांडाकला के साथ ही सोनबरसा, टांडा खुर्द, धोबही, नाथुपुर आदि गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंप ऑपरेटर मनमाने ढंग से पानी की आपूर्ति करता है। बिजली मिलने के बाद भी मोटर चालू करके टंकी को नहीं भरा जा रहा है। सुबह सीधे मोटर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे 20-25 घर छोड़ कर सभी घराें में पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में लोगों को हैंडपंप और कुंओं का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि नियमित पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में रामनारायण पांडेय, नंदलाल पांडेय, हरबंश पांडेय फौजी, घनश्याम पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें