फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीसरे दिन भी 46 डिग्री रहा जिले का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से जनजीवन बेहाल है। आसमान से बरस रही आग शरीर लोगों को झुलसा रही है। लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सुबह से ही धूप के साथ 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने लगी थीं। दोपहर तक बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम तक लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा। 14 मई से मौसम बदलने की संभावना है। पुरवा हवा चलने से बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात से बादलों का आगमन होगा और 16 मई को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें