फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के फिरोजपुर स्थित बिहडी बंधी में ठेकेदार की ओर से पानी रोकने से नाराज किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पानी रोकने से 22 बीघा गेहूं के खेत की सिंचाई नहीं हो रही है और फसल सूखने के कगार पर है। चेतावनी दी कि यदि पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल का कहना है कि जो भी बंधी है किसानों की सिंचाई के लिए है। इसका निर्माण सरकार ने कराया है।बंधी के बगल के खेत सूखने के कगार पर है आ चुका है। कहा कि इसकी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि किसान जब भी सिंचाई के लिए इंजन पंप लगाने जाते हैं तो बंधी के मछली ठेकेदार पंप लगाने से मना कर देता है। प्रदर्शन करने वालों में बबलू मौर्य, वीरेंद्र पाल, मुन्ना पासवान, श्याम लाल, बनवारी, बिजेंदर, बबलू यादव, भोलानाथ, शिवशंकर, कमला यादव, दया, अनिल, श्याम नारायण, सोनू, राकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें