सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के नागेपुर गांव के मतदान केंद्र के समीप स्ट्रांग रूम मार्ग पर पिछले तीन दिनों से जलभराव की स्थिति है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन हैं। इससे नाराज होकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जलभराव के कारण मतदान केंद्र पर महिलाओं को जाने में काफी परेशानी होगी। इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। पिछले तीन दिनों से मार्ग पर बेमौसम बरसात जैसी स्थिति हो गई है। रविवार को स्ट्रांग रूम पहुंचने के लिए काफी समस्या झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जलभरॉव की समस्या से निजात नही दिलाया गया। जबकि नागेपुर गांव सभा का मतदान केंद्र सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास है। महिलाओं को मतदान केंद्र तक जाने के लिए पानी में होकर जाना पड़ेगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा को लेकर विरोध जताया। जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया। उधर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि संबंधित को बताया गया है। लापरवाही पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विरोध जताने वालों में प्रकाश राय, मसूद अली, फिरोज, जावेद, अख्तर रहे।