फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की हो गिरफ्तारी

Thu, 21 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को मंडल अध्यक्ष विकास यादव की अध्यक्षता में कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर राजमणि के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


चेताया कि यदि शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इसके पूर्व अनुदेशकों की बैठक चकिया कालीजी मंदिर पोखरे पर हुई। इसमें अनुदेशक राजमणि की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजमणि एक कर्मठ और व्यवहारपरक व्यक्ति थे। कहा कि शिक्षक की निर्मम हत्या जघन्य अपराध है। वक्ताओं ने तत्काल अनुदेशक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


 कहा यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बैठक व ज्ञापन सौंपने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी क्षमाशंकर पांडेय, अमित सिंह, विनय गुप्ता, अरविंद यादव, उमेश यादव, नैना द्विवेदी, संजय, नवीन  दीपक, विवेकानंद, कंचन, अर्चना, हरिनारायण गौतम आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें