फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को पोस्टकार्ड भेजकर भत्ता रोकने के फैसले वापस लेने की मांग

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे में भत्ता बंद करने के विरोध पोस्ट कार्ड अभियान चलाते ईसीआरएमसी के सदस्य। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोकने के विरोध में एनएफआईआर के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे पोस्टकार्ड अभियान का सोमवार को समापन हुआ। इसके पूर्व यूनियन नेताओं ने विभिन्न कार्यालयों में भ्रमण कर रेलकर्मियों से प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड भेजने का आह्वान किया। बताया कि इसके बाद भी महंगाई भत्ता पर लगी रोक को नहीं हटाया जाता है तो रेलकर्मी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

नेशलन फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे रेलकर्मचारियों के हित के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोकने और पेंशन भोगियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता पर रोक लगाने के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। इसके तहत रेल कर्मचारी लगातार प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर डीए को रोकने संबंधित आदेश को वापस लेने की मांग की। इसी क्रम में पखवाड़ा के अंतिम दिन ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष और एनएफआईआर के कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह और सुरेश पंजियार ने विभिन्न कार्यालयों पर पहुंच कर रेलकर्मियों से अध्कि से अधिक पत्र प्रधानमंत्री को भेजने का आह्वान किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि रेलवे कर्मचारी कोविड 19 आपदा मे भी जान की बाजी लगाकर रेलवे कार्य मे दिन रात लगे हैं। इंजीनियरिंग, कैरेज एंड वैगन, टीआरडी, परिचालन विभाग में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। इस मौके पर जगदीश सिंह, दिलीप, प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार राय, सुरेन्द कुमार, श्रवण कुमार, ए खान, संजय कुमार, अरसद अयूब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें