फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री से की चकिया में मिनी ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने रक्षामंत्री से चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में मिनी ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की मांग से संदर्भित पत्र जिला योजना समिति की सदस्य और वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा की ओर से प्रस्तुत किया था। इसके साथ ही मेडिसिन के अच्छे चिकित्सकों की तैनाती कराने की मांग की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व सभासद शिवरतन गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें