केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाकपा माले ने बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय से जुलूस निकाला तथा तहसील पर प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजय मिश्र को गिरफ्तार करने तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। जुलूस के रूप में भाकपा माले कार्यकर्ता चकिया तहसील में पहुंचे तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विकास धर दुबे को सौंपा। जुलूस और ज्ञापन सौंपने वालों में भाकपा माले के जिला सचिव अनिल पासवान, विजयी राम, धर्मपाल, कुंभकरण राम, कतवारु बनवासी, रमेश चौहान, किशनपाल, लालबरत, विजय बनवासी, मंगल राम, तारा देवी, अतवारी देवी, सुशीला देवी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।