किसान विकास मंच के सदस्यों ने बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को ज्ञापन सौंपकर राइट कर्मनाशा मुख्य नहर को कम गेज से चलाने की मांग की।
कहा कि गेहूं की बोआई में देर हो जाने के कारण खेतों में नमी का अभाव हो गया है। इससे गेहूं का जमाव नहीं हो रहा है। यदि राइट कर्मनाशा मुख्य नहर को कम गेज से चलाया जाए तो किसान पानी लिफ्ट कर अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। कहा कि राइट कर्मनाशा नहर पर स्थित इमिलिया, केरायगांव, पहाड़पुर, हडौरा, मसोई, खिलची, बटौवा, जिगना, कवलपुरवा वबरियारपुर गांव के खेतों में नमी की कमी हो गई है। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम पांडेय, रामअवध सिंह, त्रिलोकीनाथ यादव, अशोक दुबे, सुरेंद्र मौर्य, श्यामलाल मौर्य, इंद्रदेव यादव शामिल रहे।