फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम संचालकों ने जुलूस निकाल कर जिम खोलने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन के दौरान जिम बंद कर दिया गया है। पांच माह बाद भी जिम खोलने की इजाजत नहीं मिली है। इसके विरोध में जिम संचालकों ने मंगलवार को जुलूस निकाला। पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद कोतवाली पहुंच कर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंप कर जिम खोलने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पिछले पांच माह से जिम बंद है। जिम में प्रतिदिन आने वाले स्टाफ, ट्रेनर, सफाईकर्मी की जिविका चलानी मुश्किल हो गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले फिट इंडिया मुवमेंट की शुरूआत की थी। जिम में एक्सरसाइज कर लोग स्वस्थ होते हैं। एक तरफ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक शराब की दुकानों को खोल दिया गया गया है, लेकिन जिम को बंद रखा जा रहा है। इसके पूर्व नई बस्ती स्थित एक जिम से हाथों में तिख्तियां लेकर जिम कर्मियों ने जुलूस निकाला। तख्तियों पर कहां गया फिट इंडिया मुवमेंट, क्या जिम से अच्छी शराब है आदि स्लोगन लिखे थे। जुलूस और ज्ञापन सौंपने वालों में शक्ति यादव, आशीष कुमार, क्रांति यादव, अजीत सिंह, पंकज यादव, मनोज यादव, राजेश कुमार, अमित पटेल, रोहित सोनकर, आरिफ अहमद, डीके सोनकर, इम्तियाज सोनकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें