पीडीडीयू नगर। अलीनगर इंडियन आयल डिपो के टेंडर में मनमानी का आरोप लगाते हुए टैंकर परिवहन यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बृहस्पतिवार को डिपो के सामने प्रदर्शन किया। चेताया कि छोटे ट्रांसपोर्टरों को निविदा में शामिल नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे तो मध्यम और छोटे ट्रांसपोर्टरों के बीच कार्य को विभाजित कर सकता है। इसके बावजूद ट्रांसपोर्टरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। चेताया कि अधिकारियों द्वारा छोटे ट्रांसपोर्टरों के टैंकरों को टेंडर में शामिल नहीं किया गया तो टैंकर यूनियन आंदोलन करने पर बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में सतीश चौहान, यासीन, संदीप, अजय, दिलीप, लल्लू यादव, प्रीतम, कल्लू, रुस्तम, प्रकाश, भरत, सईद, अमरनाथ राय शामिल रहे। संवाद