फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारगंज को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

विज्ञापन
शिकारगंज में आयोजित किसान महापंचायत में बोलते पूर्व सांसद रामकिशुन। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्रीय किसानों ने बृहस्पतिवार को शिकारगंज स्थित काशी नरेश के पोखरे पर किसान महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में किसानों ने क्षेत्र को राहत पैकेज देने, शिकारगंज क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने, क्षेत्र की सिंचाई समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सिंचाई समस्या को हल करने से ही क्षेत्र में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि भोका बांध, मोकरम बांध, गुलाल बांध में पानी का स्रोत बढ़ाने के लिए किसानों को खुद रणनीति बनाकर काम करना होगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चन सिंह ने एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। डॉ. राम अधार जोसेफ ने कहा कि सरकारों की उपेक्षा से किसान परेशान है। महापंचायत में रामप्रवेश यादव, दशरथ सिंह यादव, अजय राय, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र यादव, भारतीय किसान यूनियन के दीनानाथ श्रीवास्तव, देशराज सिंह पटेल, वीरेंद्र पाल, संजय पांडेय, बब्बन सिंह यादव, बाड़ू चंद्र यादव ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बाबू नंदन मौर्य ने और संचालन दशरथ सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें