फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दुकानों पर छापेमारी में मिले ब्राडेंड कंपनी के नकली सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट के समीप सौंदर्य प्रसाधन की दुुकानों पर बृहस्पतिवार को सौंदर्य प्रसाधन की एक ब्राडेंड कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारा । इस दौरान छह दुकानों से कंपनी के अधिकारियों ने सौंदर्य प्रसाधन के संबंधित कई नकली सामान बरामद किये। इसके बाद अधिकारियों ने सभी सामानों को जब्त कर कोतवाली ले आये। अधिकारियों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकृृत अधिकारी संचित भैमिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट के पास स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने की इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि पुलिस फोर्स के साथ छह दुकानों पर छापा मारी गई । जहां से कंपनी के कई नकली उत्पाद बरामद हुए। इसमें काजल, फाउंडेशन, पाउडर समेत कई उत्पाद हैं। कंपनी के अधिकारी के अनुसार सभी दुुकानों से लगभग पांच से छह लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कंपनी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें