कंदवा। खेतों में खड़ी फसल में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए किसान संयुक्त मोर्चा के संयोजक रामअवध सिंह ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में फायर बिग्रेड की एक टीम तैनात किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तीन ब्लॉक पर एक टीम रहती है जो कि कई बार नाकाफी रहती है। कहा कि कई किसानों की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई है। बताया कि कई बार समय से सूचना देने के बाद भी दूरी के चलते फायर बिग्रेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाती है। इससे किसानों के खून पसीने की कमाई आग की भेंट चढ़ गई जाती है। कहा कि ब्लाक पर फायर बिग्रेड की टीम रहती तो किसानों की खून पसीने की कमाई बच सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ब्लॉक स्तर पर फायर बिग्रेड की एक टीम तैनात करने की मांग की है। संवाद