फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा में नाम शामिल किये जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस, पंचायत सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं। वहीं लेखपालों ने अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर नाराजगी व्यक्त किया । लेखपाल सोशल मिडिया पर ‘मैं कोराना वॉरियर्स नही हूं’ लिखकर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपालों ने आरोप लगाया लॉकडाउन में वे घर-घर राशन पहुंचाने में सहायता करने के साथ क्षेत्र में घूमकर प्रवासियों को खोजने व उनकी सूची बनवा रहे हैं। इसे अलावा कम्यूनिटी किचन चलवाने, क्वारंटीन सेंटर की निगरानी करने और राशन दुकानों पर राशन बटवाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इतना कुछ करने के बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री केहर सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में क्रय केंद्रों के लिए बोरा खोजवाने, आनलाईन गाटा और खतौनी व नाम का सत्यापन करते हैं। इनकी रिपोर्ट तैयार कर हार्ड कापी उपलब्ध कराने के बाद भी लेखपाल कोरोना वॉरियर्स की लिस्ट में शामिल नहीं है। इस दशा में लेखपालों में नाराजगी है। इस संबंध में तहसीलदार डा. वंदना मिश्र ने कहा कि हर राजस्व कर्मी जिला प्रशासन का अंग है। सभी की मेहनत का पूरा सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें