फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपहारों की डिमांड बढ़ी, कमजोर हुआ ग्रिटिंग्स का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष में सिर्फ दो दिन बचे हैं। अपनों को बधाई देने के लिए बाजार में उपहार खरीदने वालों की भीड़ है। खासतौर उपहारों की दुकानों पर युवक और युवतियों की भीड़ है। जबकि ग्रिटिंग्स का बाजार कमजोर हो गया है। बहुत कम लोग ग्रिटिंग खरीद रहे हैं। इसमें भी लोगों को सिर्फ म्यूजिकल ग्रिटिंग की पंसद आ रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन में वर्ष 2020 बीत जाएगा। नए वर्ष के स्वागत के लिए लोग तैयारी करने में जुटे हुए है। नए वर्ष पर अपने प्रियजनों को बधाई देने के लिए लोग तैयारी में जुट गए है। बाजार में गिफ्ट और ग्रिटिंग्स की दुुकानें भी सज गई हैं। इस बार दुकानदारों का खासा जोर उपहारों की बिक्री पर है। दुकानों पर कई उपहारों की कई वैराइटी मौजूद है । लोगों को म्यूजिकल कार्ड्स पसंद आ रहे है। उपहार से लेकर कार्ड्स की खरीदारी में सिर्फ युवा ही रूचि दिखा रहे हैं।
पीडीडीयू नगर। नये वर्ष के आगमन के मद्देनजर बाजार में दुकानें सजी हुई हैं। दुकानों पर गिफ्ट्स से लेकर ग्रिटिंग कार्ड्स बिक्री के लिए मौजूद है। पीडीडीयू नगर स्थित गिफ्ट आइटम के दुकानदार मनोज जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बिक्री कम होने का अंदेशा था इसलिए बहुत कुछ नया सामान नहीं मंगवाया गया है। बताया कि ग्रिटिंग्स की बिक्री कम है बल्कि लोग नए वर्ष पर देने के लिए उपहार अधिक खरीद रहे हैं। दुकानदार अशोक जायसवाल ने बताया कि दुकान पर युवाओं की भीड़ है। संवाद
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। विभिन्न त्योहारों व पर्वों पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। अधिकतर लोग सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से एक दूसरों को बधाई दे रहे हैं। बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार के डिजाइनर स्टीकर भी उपलब्ध है। पर्व के हिसाब से स्टीकर उपलब्ध है। जिनके माध्यम से बधाई दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें