फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय निर्माण की मांग

विज्ञापन
आंदोनरत अधिवक्ताओं से वार्ता करते डीएम नवनीत सिंह चहल और विधायक साधना सिंह - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। जिला न्यायालय निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का बेमियादी अनशन व आंदोलन को शनिवार को जिला प्रशासन इसे संज्ञान में लेते हुए उन्हें मनाने भाजपा विधायक साधना सिंह व डीएम नवनीत सिंह चहल सदर तहसील पहुंच गए। उन्होंने अधिवक्ताओं की बात सुनी और एक सप्ताह के अंदर न्यायालय निर्माण के लिए जमीन रजिस्ट्री का भरोसा दिया, लेकिन अधिवक्ता लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। ऐसे में डीएम व सत्ता पक्ष की विधायक को बैरंग धरना स्थल से वापस लौटना पड़ा। चेताया कि भूमि की रजिस्ट्री करा कर खतौनी दें नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय व सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह काका अनशन स्थल पहुंचे और आंदोलन में साथ चलने का आह्वान किया। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने नगर में जुुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। बेमियादी अनशन पर बैठे अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह के स्वास्थ्य की जांच जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान आल इंडिया बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने कहा कि जिला न्यायालय निर्माण की लड़ाई अधिवक्ताओं की नहीं, बल्कि पूरे जनपदवासियों की है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए न्याय विभाग की ओर से नोडल अफसर नियुक्त किए जा चुके हैं। वहीं 55 लाख स्टाम्प ड्यूटी को लेकर शासन से आदेश प्राप्त हो चुका है। जिस प्रारूप पर रजिस्ट्री होनी है वह शासन से प्राप्त नहीं हुई है। उसे प्राप्त होते ही रजिस्ट्री का काम शुरू हो जाएगा। विधायक साधना सिंह ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिया कि हम सभी आपके साथ है। बावजूद इसके अधिवक्ता नहीं माने। उन्होंने साफ कहा कि जब तक न्याय विभाग के पक्ष में खतौनी जिला प्रशासन नहीं दे देता आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अनिल सिंह, नन्दलाल प्रसाद, मोहम्मद अकरम, राजेश दीक्षित, उज्ज्वल सिंह, दिनेश यादव, राघवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, अनिल सिंह पप्पू, इंदिरा तिवारी, प्रतिमा दूबे, नारायण मूर्ति ओझा झंमेजय सिंह, नीरज सिंह, सुनील सिंह मुखिया रहे। संचालन राकेश रत्न तिवारी ने किया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी संग पूर्व विधायक अजय राय ने आंदोलन का समर्थन किया। अजय राज ने कहा कि अधिवक्ताओं का आंदोलन जायज है। इस दौरान शशि उपाध्याय, डा.नरायण मूर्ति ओझा, मधुराय रहीं। वहीं जन अधिकारी पार्टी ने अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन किया। इस दौरान कमलेश सिंह गहरवार, भोला नाथ शर्मा, कन्हैया कुशवाहा, योगेंद्र मौर्या, शिवकुमार रहे। वहीं अनशन स्थल पर पहुंच सपा के पूर्व प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने अधिवक्ताओं का सहयोग करने का भरोसा दिया। व्यापार मंडल के लक्ष्मीकांत व बबलू सोनी भी आंदोलन का समर्थन किया।
---------------------------
मुख्यालय से पैदल पड़ाव कूच करेंगे अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। जनपद के पड़ाव में 16 फरवरी को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में सुरक्षा तंत्र व प्रशासन को अधिवक्ताओं के पुरजोर विरोध का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को आंदोलन के दौरान जिला न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति की आमसभा में सदर कचहरी स्थित धरनास्थल से पैदल पड़ाव तक पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराने पर अधिवक्ताओं की आम सहमति बनी। इस बाबत जानकारी देते हुए सिविल बार के उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह ने कहा कि अधिवक्ता अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने की कड़ी में रविवार को सदर कचहरी में जमा होंगे और धरनास्थल से ही वरिष्ठजनों की अगुवाई में पड़ाव के लिए कूच कर प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें