फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: क्रिसमस और नए साल पर चॉकलेट और ब्लैक फॉरेस्ट फ्लेवर केक की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और नए साल के नजदीक आते ही शहर में केक की मांग बढ़ गई है। केक के बढ़ते कारोबार से मुनाफे की मिठास बिखर रही है। चॉकलेट और ब्लैक फॉरेस्ट फ्लेवर के केक की मांग अधिक है।
विज्ञापन

केक की मांग बढ़ने से बेकरी संचालन खुश हैं, इस साल उन्हें अच्छे लाभ की उम्मीद है। केक की कीमत 500 रुपये से 600 रुपये प्रति किग्रा है।क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोगों ने इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया है।
घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ ही मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई है। क्रिसमस पर केक का अलग ही क्रेज है, ईसाई समुदाय के हर घर में इस दिन केक अवश्य काटा जाता है।
विज्ञापन

लोगों को चॉकलेट और ब्लैक फॉरेस्ट फ्लेवर का केक और पेस्ट्री सबसे अधिक पसंद आ रहा है। रविनगर निवासी केक दुकानदार सतेंद्र सिंह ने बताया कि आम दिनों में केक और पेस्ट्री की बिक्री होती है।
क्रिसमस और नए साल के नजदीक आते ही केक के अधिक ऑर्डर मिलने लगते हैं। 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय के घरों में केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाता है। वहीं, नए साल पर हर कोई केक काटकर खुशियां बनाता है। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में केक के कारोबार में पांच से छह प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है।
विज्ञापन



केक और उनके दाम (किग्रा में)
ब्लैक फॉरेस्ट-550
पाइनएप्पल केक -600 रुपये
मैंगो जेल केक-600 रुपये
स्ट्रॉबेरी केक -600 रुपये
ब्लैक करेंट- 700 रुपये
ब्लूबैरी केक -700 रुपये
चोको डेविल-800 रुपये
क्रीमरौल-20 रुपये पीस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें