फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एसआईआर रद्द करने और मताधिकार बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर किसान नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मताधिकार की रक्षा के साथ चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष किस्मत यादव ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी हो और प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने तथा जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर मिले। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए पात्र नागरिकों का मताधिकार बहाल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति में प्रधानमंत्री द्वारा नामित कैबिनेट मंत्री के स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग भी की गई। किसान नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं, छात्राओं और पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सभा को कन्हैया यादव, शंकर यादव, बलिराम, बुद्धिराम, लालचंद यादव, रामनरायण मौर्य, कांता और मिठाईलाल ने संबोधित किया। अध्यक्षता मिठाईलाल और संचालन कन्हैया यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें