फोरलेन की बजाय नगर में सिक्स लेन बनाने की मांग कर रहे समाज की सेना संगठन के सदस्यों की बैठक रविवार को सुभाष पार्क में हुई। इसमें उन्होंने नगर में सिक्स की बजाय फोरलेन बनाए जाने पर आपत्ति जताई। एड. संतोष कुमार पाठक ने कहा कि लोग नगर में सिक्स लेन की मांग कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे नगर में लगने वाले जाम की समस्या दूर नहीं होगी। गुरुद्वारे से आगे बाजार में पूरा सिक्स लेन बनने पर ही यह समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से जिन दुकानदार को अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी जा रही है, उन्हें पूरा निर्माण हटाने की चेतावनी भी देनी चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है कि हाईवे बनने वाले राज्य मार्ग के किनारे की सरकारी जमीन पर किए गए सभी अतिक्रमण हटा दिए जाएं। इस मौके पर उपेंद्र सिंह चंदेल, अभिषेक मिश्रा, संतोष कुमार, साहिल रहे।