फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एसडीओ की नियुक्ति न होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर उपखंड अधिकारी की नियुक्ति न होने से समय पर उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा नहीं हो पा रहा है। बिल जमा न हो पाने के कारण उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जा रही है इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। दो फरवरी से कमालपुर विद्युत उपकेंद्र में उपखंड अधिकारी का पद खाली चल रहा है। अवर अभियंता डालचंद ने दिनांक 26 मई कोअधिशासी अभियंता सकलडीहा से विद्युत उपखंड अधिकारी की स्थायी नियुक्ति औरआईडी जनरेट करने की मांग की थी पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे मनमाना बिल आने और बिजली काटने की समस्या उत्पन्न हो रही है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से तत्काल स्थाई उपखंड अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की हे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें