फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Stampede: PDDU जंक्शन पर अलर्ट, DRM ने लिया सुरक्षा का जायजा; अचानक बढ़ी भीड़ को संभाला

Sun, 16 Feb 2025 10:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई थी। इस हादसे को लेकर यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रविवार की भोर से ही पीडीडीयू जंक्शन पर भीड़ को नियंत्रित किया जाने लगा।
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PDDU Junction: दिल्ली में शनिवार की रात हुए हादसे के बाद पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। डीआरएम राजेश गुप्ता ने रविवार की सुबह व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था संभाली है। 

विज्ञापन




शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जाने वालों की संख्या पर दिखा है। शुक्रवार की रात से ही प्रयागराज जाने वालों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। रविवार को जहां प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं रही वहीं स्नान के बाद प्रयागराज से वापस लौटने वालों की संख्या भी कम नहीं है। 
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा के बाद स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए बाहर से आए अधिकारी वापस चले गए थे, लेकिन शनिवार को दिल्ली में हुए हादसे के बाद अधिकारियों को वापस बुला लिया गया। 

स्टेशन पर भीड़ अनियंत्रित न हो इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही स्वास्थ्य, सिग्नल, कैरेज सहित विभागों के कर्मियों को भी भीड़ नियंत्रण में लगा दिया गया है। 

रविवार की सुबह भी लगभग एक लाख लोगों की भीड़ रही। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज स्वयं स्टेशन पर पहुंच कर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण में जुटे रहे। वहीं डीआरएम राजेश गुप्ता अधिकारियों संग स्टेशन पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन




शनिवार से रविवार की सुबह तक की 71 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। इसमें पीडीडीयू से प्रयागराज, गया और पटना के साथ प्रयागराज से पीडीडीयू की ओर आने वाली ट्रेन शामिल है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने बताया की पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें