फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: थम नहीं रही समर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आम तौर पर कोहरे और ठंड के मौसम में ट्रेनों की लेट लतीफी आम होती है। अब भीषण गर्मी में भी ट्रेनें लेट लतीफी का नया रिकार्ड बना रही हैं। विशेष कर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनों के आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है । मंगलवार की शाम तीन बजे तक डाउन पुणे मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 18 घंटे लेट चल रही थी । वहीं अप की ओर जाने वाली भागलपुर नई दिल्ली समर स्पेशल दस घंटे लेट रही। भीषण गर्मी में यात्री परेशान हैं। दूसरी तरफ ट्रेनों की लेट लतीफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार को डाउन की ओर जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस एक घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल सवा दो घंटे , त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रही। वहीं जोधपुर एक्सप्रेस एक घंटे, दून एक्सप्रेस दो घंटे, अगरतला छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस समर स्पेशल साढ़े 17 घंटे, दानापुर बलसाड़ समर स्पेशल साढे़ तीन घंटे, गुवाहाटी हपसड़ स्पेशल फेयर समर स्पेशल पांच घंटे, कोलकाता उदयपुर सिटी स्पेशल फेयर समर स्पेशल पांच घंटे लेट रही। जयनगर उधना समर स्पेशपल 11 घंटे, पुणे मुजफ्फरपुर समर स्पेशल 18 घंटे जबकि आनंद विहार पटना समर स्पेशल सवा 12 घंटे, आनंद विहार गया समर स्पेशल 16 घंटे जबकि हिमगिरी एक्सप्रेस पौने 14 घंटे लेट रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली पुरषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे, मुंबई आसनसोल समर स्पेशल साढ़े पांच घंटे, मुंबई दानापुर समर स्पेशल सवा चार घंटे लेट रही। इसी तरह मुजफ्फरपुर सिकंदराबाद स्पेशल फेयर समर स्पेशल एक घंटे, भागलपुर नई दिल्ली समर स्पेशल सवा दो घंटे, सियालदह बड़ोदरा सवा दो घंटे, आसनसोल कातीपुरा समर स्पेशल सवा एक घंटा देर से चल रही थी। इसी तरह पटना आनंद विहार समर स्पेशल चार घंटे, पूरी आनंद विहार समर स्पेशल पौने छह घंटे, उधना बरौनी सवा छह घटे, भागलपुर नई दिल्ली समर स्पेशल दस घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें