फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में दीपिका ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
दीपिका, राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता,
विज्ञापन
दुलहीपुर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चंदौली की दीपिका पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

गोरखपुर के कृष्ण मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में आयोजित प्रतियोगिता में दीपिका ने अंडर-19 बालिका के 42 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।अलीनगर थाना क्षेत्र के नीबूपुर गांव निवासी डॉ. द्वारिका पाल की बेटी दीपिका युवा ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी हैं। बचपन से ही ताइक्वांडो में रुचि रखने वाली दीपिका ने कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। इससे पहले दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया, हालांकि वहां पदक हासिल नहीं कर सकीं। दीपिका के पिता डॉ. द्वारिका पाल ने बताया कि इसके बाद दीपिका ने असम स्थित साई अकादमी में ट्रायल दिया, जिसमें उसका चयन हो गया। इसके बाद उसे अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर मिला।
अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ दीपिका का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि बेटी की उपलब्धि से पूरा परिवार उत्साहित है। दीपिका की मां मीरा देवी ने कहा कि वह मेरी बेटी नहीं, बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिली है। वहीं, जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और सचिव चंद्रभान पटेल ने दीपिका, उनके प्रशिक्षक पंकज यादव और वरिष्ठ प्रशिक्षक अरविंद यादव को भी बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें