फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैंक से पैसा निकालने गई वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। यूनियन बैंक पौनी शाखा से पैसे मिलने में देरी होने से तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय कोतवाली के बिजौरा गांव निवासी महिला गुलाबी देवी (65) मंगलवार को यूनियन बैंक पौनी से अपने खाते में जमा 65 हजार रुपये निकालने के लिए गई हुई थी। पैसा मिलने में देरी होने पर महिला अपने घर चली गई। यहां हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। इसके बाद परिजन चारपाई में लेकर महिला के शव को बैंक ले गए और मैनेजर से पैसे की मांग करने लगे। मैनेजर के लिखा पढ़ी के बाद 25 हजार रुपए दिए गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन परिजन देने से इनकार कर दिए। पंचायत नामा के दाह संस्कार के लिए ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला की मौत बैंक के बाहर हुई है। परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें