फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता की बीएचयू में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की युवती से गौतम नामक युवक ने जबरदस्ती संबंध बनाया और युवती के गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार वालों ने जानकारी होने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से डाक्टर ने 10 दिसंबर को मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने युवती को बीएचयू रेफर कर दिया। वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद परिवार वालों ने रविवार रात आरोपी युवक गौतम के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। युवक के माता-पिता को भी साजिशकर्ता बताया है। उधर, उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह युवती की मौत हो गई। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें