फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से फ्लोर मिल के मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक नगर फेज एक स्थित एक आटा मिल में शनिवार की शाम चार बजे करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन मुआवजा देने और एक आश्रित को नौकरी की मांग करते हुए फैक्ट्री में हो हल्ला करने लगे। बाद में फैक्ट्री मालिक ने परिवार वालों को आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार वाले शांत हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी निवासी अजीत जैन की आटा फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में स्थित है। इसमें अलीनगर थाना अंतर्गत चंदरखा गांव निवासी राजू पाल (60) आटा मिल में 1995 से मजदूर के रूप में कार्यरत था। शनिवार को शाम करीब चार बजे वह फैक्ट्री में साफ सफाई कर रहा था। इसी बीच बिजली प्रवाहित तार की जद में आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन -फानन में परिजन फैक्ट्री में पहुंचे। जहां फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी व मृतक की पत्नी को पेंशन देने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी देर के बाद जब फैक्ट्री मालिक ने परिजनों की मांगे स्वीकार की। तब जाकर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें