फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीरगांवा में गंगा किनारे मिला गाजीपुर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा में गंगा किनारे शनिवार को एक युवक का शव पाया गया। उसकी शिनाख्त गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के लुड़ीपुर गांव निवासी कैलाश यादव (40) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शायद इसीलिए उसने गंगा में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा घाट तट पर शनिवार को सुबह लोग स्नान करने पहुंचे तो रेत में एक युवक का शव पड़ा था। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
युवक की पैंंट की जेब में डायरी मिली, जिसमें लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने फोन कर परिजनों को सूचित किया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कैलाश यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कैलाश सैदपुर स्थित एक किराने की दुकान पर नौकरी करता था। शराब का आदी होने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिससे परिवार में कलह होती थी। ऐसे में लगता है कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया होगा। मौके पर पहुंची पत्नी राजवती देवी, बेटे अंकित और बेटी नेहा का रो रोकर बुरा हाल रहा। इस संबंध में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें